श्री सृष्टिराज अम्बष्ठ, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीजीसी के नेतृत्व में, ईसीजीसी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दि. 18 नवंबर, 2026 को टोक्यो, जापान में बर्न यूनियन की वार्षिक साधारण बैठक 2026 के अवसर पर अफ्रीकन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट इंश्योरेंस (एटीआईडीआई) के सीईओ श्री मैनुअल मोसेस एवं उनकी टीम से भेंट की गई। उन्होंने निर्यात ऋण बीमा क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग के अवसरों का पता लगाया और आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।